{"_id":"13a438d2482c0a8e778c9d233a4d94b9","slug":"gold-price-hike-400-rupee-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारी सीजन आने से सोने ने बदला रूख","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
त्योहारी सीजन आने से सोने ने बदला रूख
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 13 Nov 2014 08:53 AM IST
विज्ञापन
विदेशी बाजारों में आई मजबूती और आने वाले शादी-ब्याह सीजन के मद्देनजर खरीदारी बढ़ने से घरेलू सराफा बाजार में सोने के भाव 400 रुपये सुधरकर 26,450 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए। वहीं, औद्योगिक इकाइयों की तरफ से उठाव बढ़ने से चांदी भी 350 रुपये बढ़कर 35,500 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
विज्ञापन
सराफा कारोबारियों का कहना है कि आगामी वैवाहिक सीजन के मद्देनजर रिटेलरों और ज्वेलर्स की तरफ से मांग बढ़ने के अलावा वैश्विक बाजारों में मजबूती से सोने के भाव में सुधार हुआ। न्यूयार्क में सोना 0.3 फीसदी ऊपर 1,163 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया।
विज्ञापन
घरेलू बाजार में सराफे की रिकवरी का असर सिक्कों के भाव नहीं हुआ। सोने की आठग्रामी गिन्नी 23,700 रुपये प्रति पर टिकी रही। वहीं, चांदी सिक्का लिवाली 58,000 और बिकवाली 59,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।
विज्ञापन