फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gold price go down in four month

सोना हुआ सस्ता, पहुंचा 30 हजार से नीचे

Thu, 26 Dec 2013 05:59 PM IST
अमर उजाजा, दिल्ली
अमर उजाजा, दिल्ली Updated Thu, 26 Dec 2013 05:59 PM IST
विज्ञापन
gold price go down in four month

ऊंची कीमतों पर मांग कमजोर रहने के चलते घरेलू सराफा बाजार में सोना करीब चार माह बाद पहली बार 30 हजार से नीचे आ गया।

विज्ञापन


घरेलू बाजार में सोने के भाव 275 रुपये गिरकर 29,900 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए। इससे पहले गत 14 अगस्त सोना इस स्तर पर था। हालांकि, औद्योगिक व सिक्का निर्माताओं की मांग तेज रहने से चांदी 310 रुपये मजबूत होकर 44,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

कारोबारियों का कहना है कि सोने की कीमतों में कमी की मुख्य वजह मांग में भारी कमी रही। भाव ऊंचे रहने से खुदरा ग्राहक बाजार से दूरी बनाए हुए हैं। क्रिसमस और नए वर्ष की छुट्टियों के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजारों से बुलियन को लेकर किसी तरह के संकेत नहीं है।
विज्ञापन


घरेलू बाजार में सोना 99.9 और सोना 99.5 प्रत्येक के भाव में 275 रुपये की गिरावट आई और यह क्रमश: 29,900 और 29,700 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर रहे।

सोने की आठग्रामी गिन्नी 25,100 रुपये प्रति पर स्थिर रही। दूसरी ओर, चांदी के रुख में मजबूती देखी गई। चांदी हाजिर के भाव 310 रुपये ऊपर 44,000 रुपये प्रति दस ग्राम पर बिके। जबकि चांदी साप्ताहिक आपूर्ति वायदा भाव 130 रुपये ऊपर 44,120 रुपये प्रति किलो पर बोला गया। चांदी सिक्का भाव लिवाली 84,000 और बिकवाली 85,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed