{"_id":"c74bb0fc-b262-11e2-ae1a-d4ae52bc57c2","slug":"gold-price-falls-came-under-28-thousand-level","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना फिर सस्ता, 28 हजार से नीचे आया","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सोना फिर सस्ता, 28 हजार से नीचे आया
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 01 May 2013 06:56 PM IST
विज्ञापन
सराफा बाजार में मांग कमजोर रहने से बुधवार को सोने के भाव 50 रुपये की नरमी के साथ 27,900 रुपये प्रति दस ग्राम रहे। वहीं चांदी 135 रुपये की गिरावट के साथ 46,600 रुपये प्रति किलो पर आ गई।
विज्ञापन
कारोबारियों का कहना है कि बाजार में कमजोर मांग होने के चलते सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में मई दिवस के मौके पर बाजार बंद रहे। इस कारण भी सोने के कारोबार में मंदी दर्ज की गई।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों के कमजोर रुझानों के कारण मंगलवार को घरेलू सराफा बाजार में सोना 250 रुपये गिरकर 27,950 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। चांदी के भाव भी 265 रुपये गिरकर 46,735 रुपये प्रति किलो पर आ गए।
विज्ञापन