फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gold price down on weak global cues

पांच दिन की तेजी के बाद सोना नरम

Sat, 06 Jul 2013 12:54 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sat, 06 Jul 2013 12:54 AM IST
विज्ञापन
gold price down on weak global cues

पांच दिन की लगातार बढ़त के सिलसिले को तोड़ते हुए शुक्रवार को सोने में गिरावट का रुख रहा। चांदी में भी नरमी देखने को मिली।

विज्ञापन


दिल्ली सराफा बाजार में सोने का भाव 110 रुपये की गिरावट के साथ 26,720 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। चांदी 800 रुपये लुढ़क कर 40,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

विदेशी बाजार में भी दोनों धातुओं में नरमी का रुख रहा। लंदन में सोने की कीमत 0.9 फीसदी घटकर 1,239.27 डॉलर प्रति औंस रही। चांदी का भाव 2.1 फीसदी घटकर 19.156 डॉलर प्रति औंस रहा।
विज्ञापन


कारोबारियों के मुताबिक पांच दिन की तेजी के बाद ऊपर पहुंची कीमतों पर खरीद में रुचि घटने के चलते सराफे में गिरावट आई है।

हालांकि सोने में नरमी के बावजूद घरेलू बाजार में सोने की अठग्रामी गिन्नी 24,000 रुपये के भाव पर स्थिर रही। चांदी सिक्के में 2,000 रुपये की तेज गिरावट रही और इसके भाव 78,000 प्रति सैकड़ा लिवाली व 79,000 रुपये प्रति सैकड़ा बिकवाली पर आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed