{"_id":"bcc4719a00d03a6287bd00d3754c15f3","slug":"gold-price-down-know-what-is-current-rate-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना की कीमतों में गिरावट, जानिए क्या है भाव?","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सोना की कीमतों में गिरावट, जानिए क्या है भाव?
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 13 Mar 2014 07:33 PM IST
विज्ञापन
सराफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने-चांदी में दोतरफा रुख देखने को मिला। घरेलू सराफा बाजार में ऊंचे भाव पर मुनाफा वसूली रहने से सोना 220 रुपये गिरकर 30,800 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया।
विज्ञापन
हालांकि, औद्योगिक व सिक्का निर्माताओं की तरफ से मांग रहने से चांदी 200 रुपये तेज होकर 46,900 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
कारोबारियों का कहना है कि सोने में ऊंचे भाव पर थोक व्यापारियों ने मुनाफा बनाने के लिए बिक्री पर जोर दिया। जिसके चलते भाव में कमजोरी रही। इसका असर सोने के सिक्कों पर भी पड़ा। सोने की आठ ग्रामी गिन्नी 50 रुपये उतरकर 25,350 रुपये प्रति के भाव पर बिकी।
विज्ञापन
हालांकि, चांदी सिक्कों में 1,000 रुपये की बढ़त रही। चांदी सिक्का लिवाली 87,000 और बिकवाली 88,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर बोले गए।