फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gold price down.

सोने की कीमतों में भारी गिरावट

Thu, 30 Oct 2014 08:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 30 Oct 2014 08:35 PM IST
विज्ञापन
gold price down.

सोने में ग्लोबल नरमी के रुख के चलते घरेलू बाजार में स्टॉकिस्टों द्वारा की गई तगड़ी बिकवाली से सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली। बृहस्पतिवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोने के भाव 400 रुपये गिरकर करीब एक माह के निचले स्तर 27,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए।

विज्ञापन


औद्योगिक खपत और सिक्का निर्माताओं की ओर से मांग घटने के चलते चांदी ने भी सोने के साथ गिरावट की राह पकड़ ली। चांदी के भाव 550 रुपये की गिरावट के साथ 37,850 रुपये प्रति किलोग्राम पर रहे।
विज्ञापन


ग्लोबल स्तर पर कई दिनों से जारी नरमी के बीच लंदन में सोने के भाव 0.7 फीसदी गिरकर 1,203.22 डॉलर प्रति औंस रहे। चांदी में भी 1.3 फीसदी की गिरावट रही और भाव 16.86 डॉलर प्रति औंस रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबारियों के मुताबिक अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा परिसंपत्तियों की खरीद के अपने कार्यक्रम को टालने के बाद डॉलर में आई मजबूती ने तीन सप्ताह के निचले स्तर पर चल रहे सोने की मांग को और घटा दिया है।


इधर घरेलू बाजार में सोने-चांदी में बड़ी गिरावट का असर सिक्कों की कीमतों पर भी पड़ा। सोने की अठग्रामी गिन्नी 100 रुपये गिरकर 24,100 रुपये पर आ गई। चांदी सिक्के के भाव एक हजार रुपये की गिरावट के साथ लिवाली 65,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाली 66,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed