सोना हुआ सस्ता जानिए भाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी बाजारों में आई गिरावट के बीच स्थानीय स्तर पर बिकवाली अधिक रहने से घरेलू सराफा बाजार में सोना-चांदी के भाव कमजोर हुए। सोना 100 रुपये गिरकर 30,730 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 470 रुपये लुढ़क कर 45,930 रुपये प्रति किलो पर आ गई।
विदेशी बाजारों में सोना हुआ सस्ता
सराफा बाजार के कारोबारियों का कहना है कि विदेशी बाजारों में गिरावट के चलते घरेलू बाजार में थोक व्यवसायियों ने बिकवाली का रुख किया। इसका असर कीमतों पर पड़ा।
सिंगापुर में सोने के भाव 0.9 फीसदी घटकर 1,327.94 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.6 फीसदी नीचे 20.61 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई। घरेलू बाजार में सोने की आठग्रामी गिन्नी 25,300 रुपये प्रति पर टिकी रही। जबकि, चांदी सिक्कों में 1,000 रुपये की गिरावट आई। सिक्का लिवाली भाव 86,000 और बिकवाली भाव 87,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर दर्ज किए गए।