{"_id":"1992a13e3b38cd8f0f5307811deaae3d","slug":"gold-price-down-and-siver-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने के दाम में गिरावट, चांदी तेज","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सोने के दाम में गिरावट, चांदी तेज
एजेंसी/दिल्ली
Updated Fri, 18 Oct 2013 08:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी बाजारों में नरमी के बीच स्थानीय स्तर पर खरीदारी कम रहने से घरेलू सराफा बाजार में सोना 120 रुपये सस्ता होकर 31,500 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बिका।
विज्ञापन
पिछले दो कारोबारी दिन सोने के दाम में तेजी आई थी। हालांकि, चांदी के भाव शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन मजबूत हुए और भाव 375 रुपये बढ़कर 48,800 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए।
विज्ञापन
लंदन में सोने के भाव 3 डॉलर गिरकर 1,317.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गए। सोने की आठ ग्राम गिन्नी 25,200 रुपये प्रति पर टिकी रही।
वहीं, चांदी के सिक्कों में 1,000 रुपये की गिरावट रही। चांदी सिक्का लिवाली के भाव 85,000 और बिकवाली के भाव 86,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर रहे।