फिर सस्ता हुआ सोना, जानिए भाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोने की कीमतों में शुक्रवार को लगातार चौथे गिरावट आई। घरेलू सराफा बाजार में भाव 300 रुपये घटकर 10 माह के निचले स्तर 28,250 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए।
हालांकि, चांदी 50 रुपये की रिकवरी के साथ 41,700 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। सराफा बाजार के कारोबारियों का कहना है कि रिजर्व बैंक द्वारा आयात नियमों में ढील दिए जाने के बाद सोने की कीमतों में गिरावट का रुख बना हुआ है।
इसके अलावा, इक्विटी बाजारों में मजबूती को देखते हुए निवेशक अपने फंड सोने से शेयर बाजारों में ट्रांसफर कर रहे हैं।
ग्राहक नहीं खरीद रहे सोना?
ग्राहक कीमतों में आगे और गिरावट की उम्मीद के चलते खरीदारी की योजना टाल रहे हैं। घरेलू बाजार में पिछले तीन कारोबारी सत्रों में सोने के भाव 1,030 रुपये नीचे आ चुके हैं।
हालांकि, सोने की आठग्रामी गिन्नी शुक्रवार को भी 24,800 रुपये प्रति पर टिकी रही। चांदी सिक्कों में भी स्थिरता रही। चांदी सिक्का लिवाली 79,000 और बिकवाली 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा दर्ज किए गए।