{"_id":"1cbf34189672475c469979b02c8a1be5","slug":"gold-price-down-again-know-current-rate-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने की कीमतों में गिरावट, जानिए भाव?","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सोने की कीमतों में गिरावट, जानिए भाव?
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 04 Sep 2014 09:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी बाजारों में गिरावट के बीच स्थानीय स्तर पर बिकवाली के दबाव में घरेलू सराफा बाजार में सोना 70 रुपये गिरकर 28 हजार से नीचे 27,950 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया।
विज्ञापन
सिक्का निर्माताओं की सुस्त मांग के चलते चांदी भी 350 रुपये फिसलकर 42,350 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिकी। घरेलू सराफा बाजार में सोने की आठग्रामी गिन्नी 24,600 रुपये प्रति पर टिकी रही।
विज्ञापन
चांदी सिक्कों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। चांदी सिक्का लिवाली भाव 74,000 और बिकवाली 75,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।
कारोबारियों का कहना है कि अमेरिका में अगस्त के दौरान मैन्यूफैक्चरिंग के आंकड़े तीन साल में सबसे बेहतर रहने के चलते वैश्विक बाजार में जून के बाद सोने-चांदी के भाव सबसे निचले पर दर्ज किए गए।
विज्ञापन
न्यूयार्क में सोने का भाव 1.7 फीसदी घटकर 1,263.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जो गत 17 जून के बाद का निचला स्तर है। चांदी भी 1.7 फीसदी नीचे 19.11 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई।