फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gold price down again, comes on 11 month lowest level

सोने की कीमतों में गिरावट जारी

Thu, 29 May 2014 10:42 PM IST
Updated Thu, 29 May 2014 10:42 PM IST
विज्ञापन
gold price down again, comes on 11 month lowest level

गुरूवार को सोने की कीमतें 11 महीने के न्यूनतम स्तर पर आ गई हैं। सोने की कीमतें घटकर 27,500 रुपए दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। वहीं चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी की कीमते प्रति किलो 40,500 रुपए के स्तर पर पहुंच गई है।

विज्ञापन


बुधवार को सोना आया था 28,000 से नीचे

gold price down again, comes on 11 month lowest level

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नरमी के बीच स्थानीय स्तर पर बिकवाली से घरेलू सराफा बाजार में सोना 28 हजार से नीचे आ गया था। सोने के भाव 400 रुपये गिरकर 27,700 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहे। पिछले साल 22 जुलाई के बाद से यह सोने का निचला स्तर है।

औद्योगिक व सिक्का निर्माताओं की कमजोर मांग से चांदी भी 400 रुपये नरम पड़कर 41,000 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिकी।

कारोबारियों का कहना है कि विदेशी बाजारों में सोना 15 सप्ताह से अधिक के निचले स्तर पर आ गया है, जिससे वैश्विक बाजारों में बिकवाली का दबाव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशों मे कम हुए दाम

gold price down again, comes on 11 month lowest level

घरेलू बाजार पर भी इसका असर हो रहा है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुधार आने से फेडरल रिजर्व द्वारा राहत पैकेज में कटौती जारी रखने की उम्मीद है।

वैश्विक बाजार में सोने में गिरावट की यह मुख्य वजह रही। इसके अलावा, घरेलू बाजार में ज्वेलर्स की तरफ से मांग कम रही और चीन में भी मांग घटने के संकेत का सेंटीमेंट पर प्रतिकूल असर हुआ है।

सिंगापुर में सोने के भाव 0.3 फीसदी नीचे 1,260.97 डॉलर प्रति औंस बोले गए। यह गत 7 फरवरी के बाद का निचला स्तर है।

विज्ञापन

चांदी हुई सस्ती

gold price down again, comes on 11 month lowest level

घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का असर सिक्कों के भाव पर भी पड़ा। सोने की आठग्रामी गिन्नी 200 रुपये नीचे 24,600 रुपये प्रति पर बिकी। वहीं, चांदी के सिक्कों में 1,000 रुपये की गिरावट रही।

चांदी सिक्का लिवाली भाव 77,000 और बिकवाली 78,000 रुपये प्रति सैकड़ा दर्ज किए गए। चांदी साप्ताहिक आपूर्ति वायदा भाव 420 रुपये नीचे 40,350 रुपये प्रति किलो पर बोले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed