फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gold price down again

सोने के दाम में फिर गिरावट, जानिए भाव

Tue, 03 Dec 2013 08:01 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Tue, 03 Dec 2013 08:01 PM IST
विज्ञापन
gold price down again

अंतरराष्ट्रीय सराफा बाजार में गिरावट और स्थानीय बाजारों में बिकवाली के दबाव में सोने के भाव 215 रुपये गिरकर 31 हजार से नीचे 30,800 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए।

विज्ञापन


वहीं, औद्योगिक मांग और सिक्का निर्माताओं की तरफ से मांग कमजोर रहने से चांदी के भाव 800 रुपये लुढ़ककर 44,000 रुपये प्रति किलो पर आ गए।

सोने की आठग्रामी गिन्नी के भाव 100 रुपये घटकर 25,100 रुपये प्रति पर आ गए। जबकि, चांदी सिक्का लिवाली 83,000 और बिकवाली 84,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।
विज्ञापन


न्यूयार्क में सोने के भाव 2.5 फीसदी की भारी गिरावट लेकर 1,218.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गए। यह गत 8 जुलाई के बाद का सबसे निचला स्तर है।

वहीं, चांदी 3.7 फीसदी फिसलकर 19.28 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, 31 अक्तूबर के बाद यह सबसे बड़ी गिरावट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed