फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gold-price-down

औंधे मुंह गिरा सोने का दाम, आया 31 हजार के नीचे

Thu, 05 Sep 2013 08:16 PM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Thu, 05 Sep 2013 08:16 PM IST
विज्ञापन
gold-price-down

शेयर बाजार और रुपये में हुई जोरदार रिकवरी ने सोने को बेजार कर दिया। सोने की कीमतों में 1,250 रुपये तगड़ी गिरावट आई और भाव 31 हजार से नीचे आ गए।

विज्ञापन


रिजर्व बैंक के नए गवर्नर द्वारा पद संभालते ही अर्थव्यवस्था में तेजी लाने की नई घोषणाएं शेयर और मुद्रा बाजार को रास आईं। वहीं, औद्योगिक मांग कमजोर रहने से चांदी के भाव भी 1,800 रुपये उतरकर 53,700 रुपये प्रति किलो पर आ गए।
विज्ञापन


कारोबारियों का कहना है कि नए रिजर्व बैंक गवर्नर द्वारा अर्थव्यवस्था में तेजी लाने के लिए की गई नई घोषणाओं से रुपये में तेज रिकवरी हुई, जिसके चलते सोने के कीमतें धराशाई हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, शेयर बाजार की मजबूती देख थोक कारोबारियों ने बिकवाली का रास्ता अपनाया, जिससे कीमतों में तेज गिरावट आई। विदेशी बाजारों में भी सोने-चांदी में गिरावट रही। सिंगापुर में सोने के भाव 0.7 फीसदी गिरकर 1,381.35 डॉलर प्रति औंस पर आ गए। जबकि, चांदी 0.9 फीसदी घटकर 23.27 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज की गई।

घरेलू बाजार में सोने की आठ ग्रामी गिन्नी के भाव भी 200 रुपये गिरकर 25,100 रुपये प्रति पर आ गए। चांदी साप्ताहिक आपूर्ति वायदा के भाव 2,400 रुपये लुढ़ककर 54,600 रुपये प्रति किलो पर बोले गए। चांदी सिक्कों में भी 1,000 रुपये की गिरावट आई। चांदी सिक्का लिवाली के भाव 88,000 और बिकवाली के 89,000 रुपये प्रति सैकड़ा रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed