फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gold price down 270 rupee in a day

फिर घटे सोने के दाम, खरीदारी का सुनहरा मौका

Wed, 24 Dec 2014 10:03 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 24 Dec 2014 10:03 AM IST
विज्ञापन
gold price down 270 rupee in a day

कमजोर वैश्विक रुझानों के बीच मांग घटने से घरेलू सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई। सोना 265 रुपये लुढ़ककर 27,000 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया।

विज्ञापन


वहीं, चांदी 550 रुपये फिसलकर 36,350 रुपये प्रति किलो पर दर्ज की गई। चांदी में गिरावट की मुख्य वजह औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की तरफ से सुस्त मांग रही।
विज्ञापन


वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोना 1.47 फीसदी फिसलकर 1,176.70 डॉलर प्रति औंस पर आ गया और चांदी 2.40 फीसदी नीचे 15.68 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई।

घरेलू सराफा बाजार में सोने के सिक्के के भाव 23,700 रुपये प्रति आठ ग्राम पर टिके रहे। चांदी कीमतों में भी स्थिरता रही। चांदी सिक्का लिवाली के भाव 59,000 और बिकवाली भाव 60,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed