{"_id":"b291e47e-a597-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"gold-price-825-rupees-down-per-10-gram","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार तक जा सकती हैं सोने की कीमतें","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
25 हजार तक जा सकती हैं सोने की कीमतें
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 15 Apr 2013 06:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबसे सुरक्षित निवेश समझे जाने वाले सोने की चमक और फीकी हुई है। सोमवार को सोना 825 रुपये की गिरावट के साथ 27,100 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर आ गया। पिछले दो साल में सोने का यह सबसे निम्नतम स्तर है।
विज्ञापन
25 हजार तक जाने की उम्मीद
आर्थिक विश्लेषकों के मुताबिक सोने के भाव में अभी और गिरावट आएगी। आने वाले दिनों में सोना 25,000 प्रति दस ग्राम तक जा सकता है।
क्यों गिर रहा सोना
अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेज गिरावट और सटोरियों की भारी बिकवाली के चलते सोने की कीमतें धराशायी हुई हैं। अमेरिका में घटी सोने की खुदरा बिक्री और साइप्रस की मंदी से निकलने के लिए सोना बेचने की तैयारी का असर भी सोने के भाव पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
खरीदने का अच्छा मौका
सोने में गिरावट, उन लोगों के लिए झटका है, जिन्होंने कुछ महीने पहले 32-33 हजार के रेट पर खरीद की थी। पिछले साल 26 नवंबर को सोना 32,975 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था।
विज्ञापन
दिल्ली बुलियन एंड ज्वैलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष वीके गोयल ने बताया कि शनिवार को स्थानीय बाजार में सोना 27,900 के भाव तक गिरा। सोने का इतना कम भाव करीब एक-सवा साल पहले था। महंगाई की वजह से हिचक रहे लोगों के लिए सोना खरीदने का यह अच्छा मौका है।
कारोबारियों की बढ़ी चिंता
घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तर पर अर्श से फर्श पर आ चुकी सोने की कीमत से सहमे आभूषण कारोबारी बिक्री बढ़ाने के लिए ग्राहकों के सामने आकर्षक खरीद योजनाएं लेकर आ रहे हैं। सर्राफा कारोबारियों के लिए सोने की ऊंची कीमत और अब आई गिरावट दोनों ही नुकसानदेह रही है।
जनवरी से लेकर अब तक सोने की कीमत 10 फीसदी घट चुकी है। एक समय जब सोना 30 हजार रुपये के ऊपर था तब भी बाजार में ग्राहक नहीं थे आज जब इसकी कीमत नीचे उतर गई है तब भी खरीदार नदारद हैं। लिहाजा कारोबारी बिक्री बढ़ाने की जुगत में लगे हैं।
इसके लिए सोने के आभूषणों की खरीद पर कई तरह के डिस्काउंट या आभूषणों के साथ एक ग्राम या आधे ग्राम का सोने का सिक्का तोहफे में दे रहे हैं। कई बडे़ आभूषण विक्रेता तो तीन लाख तक की खरीदारी पर सोने की चेन या फ्री सोने के लॉकेट भी दे रहे हैं।