फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Gold plunges by Rs 410; silver tumbles Rs 550 on global cues

सोने में बड़ी गिरावट, खरीदने का अच्छा मौका

Wed, 01 Apr 2015 12:32 PM IST
नई दिल्ली/ एजेंसी
नई दिल्ली/ एजेंसी Updated Wed, 01 Apr 2015 12:32 PM IST
विज्ञापन
Gold plunges by Rs 410; silver tumbles Rs 550 on global cues

ग्लोबल बाजारों में कमजोरी के रुख और घरेलू स्तर पर मांग में नरमी के चलते सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली सराफा बाजार में सोने का भाव 410 रुपये की गिरावट के साथ 26,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी में में भी 550 रुपये की गिरावट दर्ज की गई और भाव 38,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया।

विज्ञापन


सोने में तगड़ी गिरावट का असर हालांकि गिन्नी पर नहीं पड़ा। सोने की अठग्रामी गिन्नी 23,700 रुपये के भाव पर स्थिर रही। हालांकि चांदी के सिक्कों में एक हजार रुपये की तगड़ी गिरावट रही। चांदी सिक्के के लिवाली भाव 56,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाली भाव 57,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर रहे। विदेशी बाजारों में भी सोने-चांदी में गिरावट रही। सिंगापुर में सोना 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ 1,192.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर रहा। चांदी 0.3 डॉलर की गिरावट के साथ 16.90 डॉलर प्रति औंस पर रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed