फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gold of temples will be converted to coines by this company

ये कंपनी मंदिरों में चढ़ने वाले सोने को बदलेगी सिक्कों में

Fri, 17 Apr 2015 01:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 17 Apr 2015 01:29 PM IST
विज्ञापन
gold of temples will be converted to coines by this company

वाणिज्य मंत्रालय के अधीन काम करने वाली मिनी रत्न कंपनी एमएमटीसी वैष्णो देवी और तिरुपति मंदिर के बाद अब हिमाचल प्रदेश के सात मंदिरों में चढ़ावे के रूप में चढ़ने वाले सोने को ठोस रूप में ढालेगी। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष 2015-16 के दौरान 50 टन सोना भी आयात करने का लक्ष्य तय किया है।

विज्ञापन

 
एमएमटीसी के सीएमडी वेद प्रकाश ने बताया कि माता वैष्णो देवी और तिरुपति में चढ़ने वाले सोने-चांदी के जेवरात को एमएमटीसी सिक्के के रूप में ढाल कर पहले से ही इन मंदिरों के ट्रस्ट को देने का काम करती रही है।
विज्ञापन


अब हिमाचल प्रदेश के सात माता मंदिरों में चढ़ने वाले सोने को भी एमएमटीसी सिक्के व अन्य ठोस रूप में परिवर्तित कर उन्हें देगी। इस मामले में इन मंदिरों के ट्रस्ट से बातचीत लगभग पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खोला है एक शोरूम भी

gold of temples will be converted to coines by this company

कंपनी ने उड़ीसा के जगन्नाथपुरी मंदिर में इस प्रकार के कारोबार के लिए एक छोटा शो-रूम भी खोला है। उन्होंने बताया कि एमएमटीसी सांची नामक अपने सिक्के के कारोबार को बढ़ाने के लिए फ्रेंचाइजी के रूप में रिटेल शो-रूम खोलने पर जोर दे रही है।

रिटेल कारोबार के लिए अभी एमएमटीसी के 22 आउटलेट हैं। रिटेल कारोबार के लिए कंपनी ने गीतांजलि से भी करार किया है। वेद प्रकाश ने बताया कि एमएमटीसी ने पिछले वित्त वर्ष 2014-15 में 30 टन सोने का आयात किया था और इस साल 50 टन सोने का आयात करने का लक्ष्य रखा गया है।

15 फीसदी का विनिवेश

gold of temples will be converted to coines by this company

सरकार ने चालू वित्त वर्ष 2015-16 में मिनी रत्न कंपनी एमएमटीसी में अपनी 15 फीसदी हिस्सेदारी के विनिवेश की योजना बनाई है। इस विनिवेश से 800 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।

अभी एमएमटीसी में सरकार की हिस्सेदारी 89.93 फीसदी है। वर्ष 2013 में सरकार ने एमएमटीसी में अपनी 9.33 फीसदी की हिस्सेदारी की बिक्री की थी, जिससे 570 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई थी।

एमएमटीसी के सीएमडी वेद प्रकाश ने बताया कि अगले दो साल में सरकार एमएमटीसी में 25 फीसदी तक अपनी हिस्सेदारी बेच सकती है। उन्होंने बताया कि चालू वित्त्त वर्ष में 15 फीसदी विनिवेश ओएफएस रूट से किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed