{"_id":"9a859d44-2ff9-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"gold-loses-shine-after-diwali-tumbles-by-rs-400","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने और चांदी में आई तगड़ी गिरावट","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सोने और चांदी में आई तगड़ी गिरावट
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 16 Nov 2012 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराफा धातुओं में आई गिरावट और स्थानीय मांग सुस्त पड़ने से घरेलू सराफा बाजार में सोने-चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई। स्थानीय बाजार में सोना 400 रुपये फिसलकर 32,000 रुपये प्रति दस ग्राम रहा गया। चांदी के भाव 600 रुपये लुढ़ककर 61,000 रुपये प्रति किलो दर्ज किए गए।
विज्ञापन
कारोबारी विश्लेषकों का कहना है कि सोने-चांदी के भाव अमेरिका में वित्तीय सख्ती बरते जाने की आशंकाओं के चलते दबाव में देखे जा रहे हैं। इसके अलावा, यूरोपीय बाजार का कर्ज संकट अब भी बरकरार है। ग्लोबल कारोबार में सोना 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 1,713.19 डॉलर प्रति औंस पर खिसक आया। चांदी भी 0.61 फीसदी घटकर 32.39 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
विज्ञापन
इधर, घरेलू सराफा बाजार में गत दिनों दिवाली और धनतेरस के मौके पर मची धूमधाम गायब हो गई है और ग्राहकी नदारद है। दो दिनों की त्योहारी बंदी के बाद खुले सराफा बाजार में ग्राहकी का अभाव दिखा। कीमतें पूरी तरह विदेशी भाव और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति से तय हुईं। कारोबार के अंत में सोना 400 रुपये नीचे 32,000 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। गिन्नी के भाव 25,000 रुपये प्रति के स्तर पर बने रहे। चांदी भी 600 रुपये की गिरावट लेकर 61,000 रुपये प्रति किलो के स्तर पर आ गई।
विज्ञापन
हालांकि, चांदी सिक्कों के भाव 1,000 रुपये प्रति सैकड़ा चढ़ गए। चांदी सिक्का लिवाली 76,000 और बिकवाली 77,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर पहुंच गए। कारोबारियों के मुताबिक धनतेरस और दिवाली बीतने के बाद कुछ आगामी दिन कारोबार के लिहाज से सुस्त रह सकते हैं लेकिन जल्द ही वैवाहिक सीजन शुरू होने वाला है जिससे कीमती धातुओं की खरीद में तेजी का सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है।