फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gold loan

सोने पर अब मिलेगा कम कर्ज!

Wed, 17 Apr 2013 12:06 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 17 Apr 2013 12:06 AM IST
विज्ञापन
gold loan

सोने की लगातार गिर रही कीमतों में गोल्ड लोन देने वाली फाइनेंस कंपनियों को सतर्क कर दिया है।

विज्ञापन


ऐसे में आपको सोने के बदले इन कंपनियों से मिलने वाले कर्ज की राशि में कमी आ सकती है।

कंपनियों के अनुसार कीमतों में 15-20 फीसदी तक गिरावट की वजह से जोखिम बढ़ा है।

ऐसे में वह जोखिम को देखते हुए सोने के मूल्य के मुकाबले फाइनेंस की जाने वाली राशि में कमी कर सकती है। कंपनियां अभी सोने की मूल्य का 60 फीसदी तक फाइनेंस करती हैं।

मुत्थूट फिनकार्प लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट सद्दाफ सैयद ने बताया कि कीमतों में लगातार हो रही गिरावट पर कंपनी नजर रखे हुए हैं।

यदि कीमतों में इसी तरह कमी आती रही, तो इसका असर फाइनेंस की जाने वाली राशि पर पड़ सकता है।

अभी कंपनी सामान्य तौर पर प्रति 10 ग्राम सोने पर 18 हजार रुपये तक कर्ज दे रही है। यदि कीमतों में गिरावट जारी रहती हैं, तो इस राशि में कमी की जा सकती है।
विज्ञापन


मुत्थूट फाइनेंस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक जार्ज अलेक्जेंडर मुत्थूट का कहना है कि सोने के मूल्य में इस तरह की गिरावट कारोबार का हिस्सा है। कंपनी केवल घरेलू ज्वेलरी पर कर्ज देती है, ऐसे में इस गिरावट का ज्यादा असर नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिसिल की रिपोर्ट के अनुसार पिछले आठ महीने में सोने का मूल्य एमसीएक्स में 32,500 रुपये से गिरकर 25,650 रुपये पर पहुंच गया है। पिछले एक हफ्ते में कीमतों में 10-12 फीसदी की कमी आई है। ऐसे में इसका असर सोने के रिटेल कारोबारी, निर्यातक सहित सभी संबंधित कारोबार पर पड़ेगा।

आरबीआई हो सकता है सख्त
आरबीआई की यूबी राव समिति ने गोल्ड लोन कंपनियों को कीमत का 75 फीसदी तक फाइनेंस की अनुमति देने की सिफारिश अपनी रिपोर्ट में की है। कीमतों में मौजूदा गिरावट को देखते हुए आरबीआई इस सिफारिश को लागू करने में देरी कर सकती है। अभी कंपनियां 60 फीसदी तक राशि ही फाइनेंस कर सकती हैं।


मेकिंग चार्ज के साथ कर्ज की राशि
कुछ छोटी कंपनियों ने 60 फीसदी से ज्यादा कर्ज देने के लिए मेकिंग चार्ज को भी कीमत के साथ शामिल कर लिया था। जिससे वह सोने पर ज्यादा कर्ज देकर ग्राहकों को लुभा सकें। मौजूदा गिरावट को देखते हुए कंपनियां इस तरह की सुविधा वापस ले सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed