{"_id":"73dca2175a208e2acfd86ec9c206aadf","slug":"gold-jumps-by-rs-650-silver-by-rs-1-600-on-seasonal-buying-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजनल मांग बढ़ने से सोना 650 रुपये उछला ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सीजनल मांग बढ़ने से सोना 650 रुपये उछला
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 11 Dec 2014 09:10 AM IST
विज्ञापन
विदेशी बाजारों में मजबूती के बीच सीजनल मांग बढ़ने से घरेलू सराफा बाजार में सोना 650 रुपये उछलकर 27,470 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। औद्योगिक मांग बढ़ने से चांदी भी 1,600 रुपये बढ़कर 38,400 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
विज्ञापन
डॉलर की तुलना में रुपये की वैल्यू घटने और चालू वैवाहिक सीजन के चलते ज्वेलर्स एवं रिटेलरों द्वारा खरीदारी बढ़ने से घरेलू बाजार में सोने-चांदी में उछाल आया। रुपया सस्ता होने से सोने का आयात महंगा हुआ। इसका दबाव भी कीमतों पर देखा गया।
विज्ञापन
घरेलू बाजार में सोने की आठग्रामी गिन्नी के भाव 100 रुपये ऊपर 23,800 रुपये प्रति पर बोले गए। चांदी सिक्के के भाव 1,000 रुपये प्रति सैकड़ा बढ़ गए। सिक्का लिवाली 63,000 और बिकवाली 64,000 रुपये प्रति सैकड़ा हो गए।
विज्ञापन
उधर, न्यूयार्क में सोने के भाव 28 डॉलर मजबूत होकर छह सप्ताह के टॉप 1,238.32 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए। चांदी भी 5.2 फीसदी ऊपर 17.42 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज की गई।