फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gold import duty will raise

सोने के आयात पर शुल्क बढ़ाने की तैयारी

Wed, 02 Jan 2013 11:28 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 02 Jan 2013 11:28 PM IST
विज्ञापन
gold import duty will raise

चालू खाते के बढ़ते घाटे से परेशान सरकार अब इसे रोकने के लिए सोने के आयात पर लगाम लगाने की तैयारी कर रही है। वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने बुधवार को सोने का आयात करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आयात में कमी नहीं आई तो सरकार के पास आयात शुल्क लगाने के अलावा कोई चारा नहीं रहेगा।

विज्ञापन


बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में वित्त मंत्री ने कहा कि चालू खाते के घाटे में बढ़ोतरी की एक प्रमुख वजह सोने का बढ़ता आयात है। मेरी लोगों से अपील है कि वह सोने का आयात कम करें, देश में पर्याप्त सोना है। वित्त मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार आयात शुल्क बढ़ाने से देश में सोने की तस्करी भी बढ़ सकती है, जिससे सरकार के राजस्व में कर का नुकसान होगा। जिसे देखते हुए सरकार कोशिश कर रही है कि लोगों का निवेश दूसरे क्षेत्र में हो।
विज्ञापन


सरकार इसके तहत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी संस्थागत निवेशकों के जरिए सहित दूसरे क्षेत्रों में निवेश को बढ़ाना चाहती है। सरकार का चालू खाता घाटा जुलाई से सितंबर की अवधि में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 5.4 फीसदी तक पहुंच गया है। सरकार को इस बात की भी चिंता सता रही है कि यदि चालू खाते के घाटे पर लगाम नहीं लगाई गई तो रुपया भी डॉलर के मुकाबले कमजोर हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका असर विदेशी निवेशकों पर भी प्रतिकूल हो सकता है। सोने पर आयात शुल्क में इसके पहले पिछले साल जनवरी में मामूली बढ़ोतरी की गई थी। क्रिसिल की रिपोर्ट के अनुसार जुलाई से सितंबर की अवधि में चालू खाता घाटा 22.4 अरब डॉलर तक पहुंच गया है, जो कि पिछले साल इस अवधि में 16.6 अरब डॉलर था। रिपोर्ट के अनुसार बढ़ते घाटे की प्रमुख वजह सोने और कच्चे तेल का आयात बढ़ना और देश के निर्यात में कमी आना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed