फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gold hits new 5 week high; up rs 210 on global cues

सोने में उछाल, पांच हफ्ते के टॉप पर

Fri, 07 Jun 2013 09:53 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Fri, 07 Jun 2013 09:53 PM IST
विज्ञापन
gold hits new 5 week high; up rs 210 on global cues

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई मजबूती के बीच कारोबारियों की खरीदारी से घरेलू सराफा बाजार में सोने के भाव 210 रुपये बढ़कर पांच सप्ताह के शीर्ष 28,300 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए।

विज्ञापन


चांदी में भी तेजी का रुख रहा और यह 560 रुपये मजबूत होकर 45,100 रुपये प्रति किलो हो गई।

सोने पर आयात शुल्क बढ़ाने के सरकार के फैसले से कारोबारी धारणा मजबूत बनी रही। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल द्वारा दूसरी तिमाही में भारत में सोने का रिकॉर्ड आयात होने के अनुमान के बाद सरकार ने इस पर आयात शुल्क 6 से बढ़ाकर 8 फीसदी कर दिया, ताकि सोने का आयात कम किया जा सके और बढ़ते चालू खाता घाटे को नियंत्रित करने में मदद मिले।
विज्ञापन


विदेशी बाजारों में सोना मजबूत बना हुआ है। न्यूयार्क में सोने के भाव बढ़कर 1,423.90 डॉलर प्रति औंस हो गए। गत 15 मई के बाद यह सोने का उच्च स्तर है। चांदी 0.4 फीसदी की बढ़त लेकर 22.75 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। इस सप्ताह चांदी में 2.2 फीसदी की मजबूती आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरेलू सराफा बाजार में सोना 99.9 और सोना 99.5 प्रत्येक में 210 रुपये की तेजी आई और भाव क्रमश: 28,300 और 28,100 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए। गिन्नी 100 रुपये बढ़कर 24,300 रुपये प्रति हो गई।


इसी तरह, चांदी हाजिर 560 रुपये उछलकर 45,100 रुपये प्रति किलो हो गई। चांदी साप्ताहिक आपूर्ति वायदा 510 रुपये बढ़कर 44,800 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। चांदी सिक्का 1,000 रुपये उछल गया। चांदी सिक्का लिवाली 80,000 और बिकवाली 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed