{"_id":"ae666a5e-c172-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"gold-hits-21-mth-low-silver-at-its-weakest-in-over-2-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने में तगड़ी गिरावट, खरीदने का गोल्डन चांस","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सोने में तगड़ी गिरावट, खरीदने का गोल्डन चांस
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 20 May 2013 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी बाजारों में जोरदार गिरावट के बीच घरेलू सराफा बाजार में कारोबारियों द्वारा ताबड़तोड़ बिकवाली से सोने-चांदी में तगड़ी गिरावट देखी गई।
विज्ञापन
स्थानीय बाजार में सोना 330 रुपये गिरकर 21 माह के निचले स्तर 26,370 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। वहीं, चांदी 1,530 रुपये फिसलकर 31 माह के न्यूनतम स्तर 42,170 रुपये प्रति किलो पर दर्ज की गई।
विज्ञापन
कारोबारियों का कहना है कि वैश्विक बाजार में डॉलर में अन्य मुद्राओं की तुलना में मजबूती आने, शेयर बाजारों में बढ़त और निवेश होल्डिंग्स अनुबंधों की वजह से सोने-चांदी पर बिकवाली का भारी दबाव पड़ा। वैश्विक बाजार में चांदी के भाव 7 फीसदी की जबर्दस्त गिरावट लेकर 20.69 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गए।
विज्ञापन
वहीं, सोने में 1.5 फीसदी की गिरावट देखी गई और भाव 1,338.85 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज किए गए। कारोबारियों के मुताबिक निवेशकों द्वारा इक्विटी में मजबूती आने से निवेश सराफा से हटाकर शेयर बाजार में करने अटकलों से वायदा कारोबार में कमजोर रुझान बना रहा।
इसके अलावा, शादी-ब्याह का सीजन नहीं होने से मांग में आई कमी और खुदरा ग्राहकों द्वारा कीमतों में और नरमी आने की उम्मीद से भी सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव रहा।
घरेलू सराफा बाजार में कीमतों में नरमी का रुख बना रहा। सोना 99.9 और सोना 99.5 प्रत्येक में 330 रुपये की गिरावट रही और भाव क्रमश: 26,370 और 26,170 रुपये प्रति दस ग्राम रह गए। सोने की आठ ग्राम की गिन्नी 200 घटकर 23,500 रुपये प्रति रह गई।
इसी तरह, चांदी हाजिर 1,530 रुपये फिसलकर 42,170 रुपये प्रति किलो पर आ गई। इससे पहले यह 26 नवंबर 2010 को इस स्तर पर थी। चांदी साप्ताहिक आपूर्ति वायदा 1,485 रुपये नीचे 41,170 रुपये प्रति किलो पर रहा। चांदी सिक्का ने 3,000 रुपये प्रति सैकड़ा का गोता लगाया। चांदी सिक्का लिवाली 72,000 और बिकवाली 73,000 रुपये प्रति सैकड़ा रह गए।