फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gold hits 1 week high

मांग में तेजी से सोना 85 रुपये उछला

Mon, 10 Dec 2012 09:16 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Mon, 10 Dec 2012 09:16 PM IST
विज्ञापन
gold hits 1 week high

वैश्विक बाजारों में मिली मजबूती के बीच स्थानीय मांग आने से घरेलू सराफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन तेजी दर्ज की गई। स्थानीय बाजार में सोना 85 रुपये बढ़कर 31,660 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। चांदी भी 550 रुपये की तेजी लेकर 62,350 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। सोने की गिन्नी के भाव 25,550 रुपये प्रति पर स्थिर रहे।

विज्ञापन

 
सराफा बाजार के कारोबारियों का कहना है कि शादी-ब्याज की मांग के चलते स्टाकिस्टों की भारी लिवाली से सोने के भाव में तीसरे कारोबारी दिन भी तेजी बनी रही। उनका कहना है कि वैश्विक बाजारों में सोने के भाव मजबूती पर रहे। सिंगापुर बाजार में सोने के भाव 0.3 फीसदी की बढ़त लेकर 1,79.34 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज किए गए। a
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed