फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Gold glitters on festive demand, up Rs 590

त्योहारी मांग से सोने में तगड़ा उछाल

Sat, 27 Sep 2014 09:02 AM IST
नई दिल्ली/ एजेंसी
नई दिल्ली/ एजेंसी Updated Sat, 27 Sep 2014 09:02 AM IST
विज्ञापन
Gold glitters on festive demand, up Rs 590

त्योहारी सीजन पर ज्वेलर्स और खुदरा मांग में तेजी के चलते सोने में 590 रुपये का जबर्दस्त उछाल देखने को मिला। दिल्ली सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 27,550 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। सिक्का निर्माताओं की खरीद के चलते चांदी भी 550 रुपये की मजबूती के साथ 39,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

विज्ञापन


कारोबारियों के मुताबिक नवरात्रि शुरू होने के चलते सोने और चांदी की मांग में मजबूती आनी शुरू हो गई है। ऐसे में सोने के भाव 20 जून के बाद सबसे बड़ी एक दिनी बढ़त पर रहे। दोनों कीमती धातुओं में तेजी के बावजूद गिन्नी और चांदी के सिक्के के भाव स्थिर रहे।
विज्ञापन


गिन्नी 24,200 रुपये प्रति आठ ग्राम पर टिकी रही। चांदी सिक्के के भाव भी 69,000 रुपये प्रति सैकड़ा लिवाली और 70,000 रुपये बिकवाली पर बने रहे। ग्लोबल बाजारों में भी दोनों कीमती धातुओं में तेजी रही। सिंगापुर में सोने के दाम 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 1,228.5 डॉलर प्रति औंस पर रहे। चांदी भी 0.8 फीसदी की तेजी के साथ 17.66 डॉलर प्रति औंस पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed