{"_id":"780558b3ba684642a42d246494849d75","slug":"gold-glitters-on-dhanteras-buying-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर खरीदारी से उछला सोना ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
धनतेरस पर खरीदारी से उछला सोना
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 21 Oct 2014 06:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस के मौके पर खरीदारी में तेजी के चलते घरेलू सराफा बाजार में सोने के भाव 150 रुपये चढ़कर 27,925 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए। औद्योगिक और सिक्का निर्माताओं की तरफ से मांग रहने से चांदी के दाम भी 150 रुपये बढ़कर 39,000 रुपये प्रति किलो हो गए। विदेशी बाजारों में भी सोने में मजबूती का रुख रहा।
विज्ञापन
सराफा कारोबारियों का कहना है कि धनतेरस पर सोने की खरीदारी के लिए अच्छा दिन माना जाता है। इसके चलते बाजार में खरीदारी तेज रही और सोने की कीमतों में बढ़ोतरी रही। उधर, विदेशी बाजारों में कीमतों में आई बढ़ोतरी का असर घरेलू बाजार पर हुआ।
विज्ञापन
हालांकि, घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में आई तेजी का असर सिक्कों के भाव पर नहीं हुआ। सोने की आठग्रामी गिन्नी 24,300 रुपये प्रति पर टिकी रही। जबकि, चांदी सिक्का लिवाली 69,000 और बिकवाली 70,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।
विज्ञापन