{"_id":"fb0aa81c-a911-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"gold-futures-price-dip","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीद में तेजी से थमी सोने-चांदी की गिरावट","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
खरीद में तेजी से थमी सोने-चांदी की गिरावट
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2013 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दो दिनों में सस्ता सोना खरीदने की होड़ ने सोने में गिरावट के सिलसिले को थाम दिया है। भारत ही नहीं, बल्कि जापान और चीन जैसे देशों में भी सोने के गहनों और सिक्कों की मांग की जबरदस्त बढ़ी है।
विज्ञापन
दुनिया भर में सस्ते सोने को खरीदने की होड़ के चलते तीन दिनों से सोना 26 हजार के स्तर पर कायम है। शुक्रवार को रामनवमी के मौके पर दिल्ली में सराफा बाजार बंद रहा।
विज्ञापन
वहीं, एमसीएक्स के वायदा बाजार में सोने में 0.83 फीसदी और चांदी में 0.25 फीसदी की मजबूती देखने को मिली। वायदा बाजार में शुक्रवार शाम को सोना 214 रुपये चढ़कर 25,914 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 112 रुपये की तेजी से साथ 43,390 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई।
विज्ञापन
मुंबई के हाजिर बाजार में सोने का भाव 26,395 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 46,125 रुपये प्रति किलो रहा।
सभी सुनार बेच रहे हैं सोनाः ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने ज्वैलर्स द्वारा सोने की बिक्री रोकने की शिकायतों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि सोने की खरीद में कोई दिक्कत नहीं आ रही है। सभी ज्वैलर्स सोना बेच रहे हैं।
उधर, वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने कहा है कि दुनिया भर के बाजार में मांग बढ़ने से दुबई में सोने के सिक्कों और छड़ की कमी देखी जा रही है।