फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gold futures dip below 26k mark on global cues

और लुढ़का सोना, 27 हजार से नीचे आया

Tue, 16 Apr 2013 09:49 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Tue, 16 Apr 2013 09:49 PM IST
विज्ञापन
gold futures dip below 26k mark on global cues

सोने और चांदी में गिरावट का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा।

विज्ञापन


लेकिन, अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले रुझान के बाद वायदा और हाजिर दोनों बाजारों में सोने में थोड़ी तेजी देखने को मिली।

मंगलवार सुबह वायदा बाजार में सोना गत 18 महीने के न्यूनतम स्तर 25,270 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव तक गिरने के बाद शाम तक 25,960 रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

इसी तरह दिल्ली के हाजिर बाजार में 26,440 रुपये तक लुढ़कने के बाद सोने की चमक लौटनी शुरू हुई और शाम तक सोना 26,700 रुपये पर आ गया।

इसी तरह, चांदी की कीमतें भी हाजिर में 1,875 रुपये की गिरावट के साथ 46,125 रुपये प्रति किलो पर आ गई हैं।

दिल्ली बुलियन एंड ज्वैलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष वीके गोयल का कहना है कि पिछले चार दिनों की भारी गिरावट के बाद सोना फिर से तेजी की ओर है।

जल्द ही यह 28 हजार के ऊपर जा सकता है। कीमतों में गिरावट से खरीदारों में खूब उत्साह है लेकिन अभी लोग कीमतें स्थिर होने का इंतजार भी कर रहे हैं।

दिल्ली एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन का कहना है कि उतार-चढ़ाव का दौर अभी कुछ दिन और जारी रह सकता है।

मार्केट ब्रोकरेज फर्म एंजेल ब्रोकिंग के एसोसिएट डायरेक्ट नवीन माथुर का कहना है कि अभी भी सोने और चांदी के भाव मंदी की गिरफ्त में हैं।

लेकिन मंगलवार को जिस तरह भारी गिरावट के बाद कीमतों में थोड़ा सुधार दिखा, उससे सोने के 27 हजार रुपये के आसपास टिकने की उम्मीद दिख रही है।

अगर कुछ दिन भाव इसी स्तर पर टिकते हैं, तो यह खरीदारों के लिए अच्छा मौका साबित हो सकता है।

इससे पहले सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें चीन की अपेक्षाकृत कम वृद्धि के आंकड़ों और साइप्रस जैसे देशों से सोने की बिक्री की खबरों के बाद रिकॉर्ड 9.35 फीसदी की गिरावट के साथ 1,360 डॉलर प्रति औंस तक गिर गई थी।
विज्ञापन


क्यों गिर रही हैं कीमतें
सोने की कीमतों में गिरावट की बड़ी वजह विदेशी बाजार में हुए बदलाव हैं। सोमवार को विदेशी बाजार में सोने की कीमतों में 70 डॉलर प्रति औंस की कमी आई।

यूरोप के सेंट्रल बैंक के सोना बेचने के भय ने भी निवेशकों में घबराहट पैदा की है। बेल आउट पैकेज के लिए साइप्रस अपना रिजर्व सोना बेचना चाहता है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में पिछले छह से सात महीने में सुधार को देखते हुए भी कीमतों में कमी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा गोल्ड मैन सैक्स सहित दूसरे विश्लेषकों द्वारा सोने को बेचने की सलाह और अमेरिकी गोल्ड ईटीएफ द्वारा होल्डिंग कम करने से भी कीमतों में गिरावट आई है।


शादी के सीजन में सस्ते सोने का तोहफा
सोने और चांदी के दामों में कमी आने से ज्वैलरों के यहां मांग अचानक बढ़ गई है। शादी के सीजन में घटी कीमत के चलते लोग आभूषणों की खरीदारी में जुट गए हैं। ज्वैलरों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मांग और बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed