फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gold falls on stockists selling; silver climbs

फिर लुढ़का सोना, 280 रुपए की गिरावट

Tue, 17 Dec 2013 07:19 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Tue, 17 Dec 2013 07:19 PM IST
विज्ञापन
gold falls on stockists selling; silver climbs

सराफा बाजार में मंगलवार को दोतरफा रुख देखने को मिला। औद्योगिक मांग बढ़ने से चांदी के भाव 1,080 रुपए की तगड़ी उछाल के साथ 45,080 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गए।

विज्ञापन


दूसरी ओर, बिकवाली के दबाव में सोना 280 रुपए घटकर 30,400 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।

कारोबारियों का कहना है कि थोक बाजार में ऊंचे भाव पर बिक्री का जोर रहा, जिसका दबाव सोने की कीमतों पर पड़ा और उसमें गिरावट आई।

घरेलू बाजार में सोने की आठ ग्रामी गिन्नी 50 रुपए सस्ती होकर 25,150 रुपए प्रति पर बिकी। चांदी सिक्कों के भाव में 1,000 रुपए प्रति सैकड़ा का उछाल आया।

चांदी सिक्का लिवाली 86,000 और बिकवाली 87,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर दर्ज किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed