फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gold falls on global cues; silver ends steady

सोने में हल्की नरमी, चांदी भी सुस्त

Wed, 19 Jun 2013 08:22 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Wed, 19 Jun 2013 08:22 PM IST
विज्ञापन
gold falls on global cues; silver ends steady

ग्लोबल बाजारों में कमजोरी के रुख के चलते घरेलू शेयर बाजार में सोने के भाव 80 रुपये की गिरावट के साथ 28,400 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए।

विज्ञापन


चांदी के भाव 44,600 रुपये प्रति किलो पर स्थिर रहे। हालांकि चांदी वायदा की साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 80 रुपये घट कर 43,780 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए।
विज्ञापन


कारोबारियों के मुताबिक घरेलू बाजार में सोने में नरमी शादी-ब्याह का सीजन न होने के चलते मांग में कमी के चलते दिखाई दे रही है।

इसके अलावा ग्लोबल बाजार में निवेशकों के सतर्कता भरे रवैये का असर भी घरेलू सराफा बाजार की धारणा को प्रभावित कर रहा है।

ग्लोबल निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व का नीतिगत निर्णय आने के इंतजार में फिलहाल सौदों से दूरी बनाए हुए हैं। सिंगापुर में सोने का भाव 1,365.22 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चांदी 0.2 फीसदी की गिरावट के साथ 21.63 डॉलर प्रति औंस पर रही। घरेलू बाजार में सोने-चांदी में नरमी के बावजूद गिन्नी और चांदी सिक्के के दामों में स्थिरता रही।

अठग्रामी गिन्नी के भाव 24,400 पर स्थिर रहे। चांदी सिक्के के भाव 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा लिवाली व 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा बिकवाली पर बरकरार रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed