{"_id":"022ffb8bb4bbc9492e570686d62f71b3","slug":"gold-extends-losses-on-global-cues-silver-rises","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना और फिसला, चांदी में लौटी तेजी ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सोना और फिसला, चांदी में लौटी तेजी
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 30 Jul 2014 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी बाजारों में गिरावट के चलते घरेलू सराफा बाजार में सोने में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। सोने के भाव 150 रुपये घटकर 28,200 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए। हालांकि, औद्योगिक व सिक्का निर्माताओं की तरफ से मांग बढ़ने से चांदी 400 रुपये सुधरकर 44,800 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
विज्ञापन
घरेलू बाजार में सोने के सिक्कों में भी 200 रुपये की गिरावट रही और वह 24,700 रुपये प्रति आठ ग्राम पर बिके। हालांकि, चांदी सिक्कों में स्थिरता रही। चांदी सिक्का लिवाली भाव 77,000 और बिकवाली 78,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
विज्ञापन
कारोबारियों का कहना है कि विदेशी बाजारों में गिरावट के बीच स्थानीय स्तर पर बिकवाली रहने से सोने की कीमतों पर दबाव रहा। इसके अलावा, घरेलू मांग कम रहने का भी असर भाव पर हुआ। न्यूयार्क में सोने के भाव 0.36 फीसदी गिरकर 1,298.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गए।
विज्ञापन