{"_id":"3dc2e47bdc49579c9a6814b17f4fcb9a","slug":"gold-excise-duty-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयात शुल्क बढ़ने से सोना-चांदी और महंगा","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
आयात शुल्क बढ़ने से सोना-चांदी और महंगा
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2013 09:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने रुपये की कमजोरी दूर करने के लिए सोने, चांदी और प्लेटिनम पर आयात शुल्क बढ़ाकर 10 फीसदी कर दिया है।
विज्ञापन
इससे 565 रुपये की तेज उछाल के साथ सोना 29,825 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी 1,845 रुपये उछलकर 45,965 रुपये प्रति किलो हो गई।
बाजार विश्लेषकों के मुताबिक आयात शुल्क ब़ढ़ने और ग्लोबल हालातों की वजह से सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का दौर शुरू हो गया है।
सरकार चालू खाते का घाटा कम करने के लिए पिछले आठ महीने में सोने पर तीन बार आयात शुल्क बढ़ा चुकी है। इससे रुपये पर दबाव कम होने की उम्मीद है। आयात शुल्क में इस बढ़ोतरी से सरकार को करीब 4,830 करोड़ रुपये का राजस्व जुटने की उम्मीद है।
राजस्व सचिव सुमित बोस ने बताया कि सोने और प्लेटिनम पर आयात शुल्क 8 फीसदी से बढ़ाकर 10 फीसदी किया गया है जबकि चांदी पर 6 फीसदी के बजाय 10 फीसदी आयात शुल्क लगेगा।
विज्ञापन
सोने की छड़ों पर 7 के बजाय 9 फीसदी उत्पाद शुल्क लगेगा जबकि चांदी की छड़ों पर उत्पाद शुल्क 4 से बढ़ाकर 8 फीसदी किया गया है।
8 महीने में तीसरी बार बढ़ा आयात शुल्क
पिछले दो साल के दौरान सरकार सोने पर कई बार आयात शुल्क बढ़ा चुकी है। इसके बावजूद आयात पर अंकुश लगाने में पूरी तरह कामयाब नहीं मिल पाई।
पिछले साल जनवरी में सोने पर सिर्फ 2 फीसदी आयात शुल्क था, जो अब पांच गुना होकर 10 फीसदी हो गया है।
पिछले 8 महीनों में सोने के आयात शुल्क में यह तीसरी बढ़ोतरी है। गत जून में ही सोने पर आयात शुल्क 6 फीसदी से बढ़ाकर 8 फीसदी किया गया था।
आयात शुल्क बढ़ाने से बढ़ेगी तस्करी
सोने के आयात शुल्क बढ़ाने पर सीआईआई ने त़राज जताया है। सीआईआई के डायरेक्टर जनरल चंद्रजीत बनर्जी ने कहा है सोने का आयात घटाने के लिए सरकार भले ही फौरी तौर शुल्क बढ़ा रही है लेकिन इससे आगे चल कर इसकी तस्करी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि सोने के आयात को कम करने के लिए सरकार को वित्तीय इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश को बढ़ावा देना होगा।
विज्ञापन
वर्ष 2013: सोने और चांदी की कीमत में उछाल
तारीख---सोना---चांदी
13 अगस्त---29,825---45,965
1 अगस्त---28,525---42,260
15 जुलाई---27,110---41,730
1 जुलाई---26,275---41,200
28 जून---25,450---39,010
20 मई---26,170---42,170
01 मई---27,700---46,600
11 अप्रैल---29,270---52,275
(सोने की कीमत- रुपये/प्रति 10 ग्राम में और चांदी-रुपये/प्रति किलो)