{"_id":"f8b44f5b9eda2f298a68aa5db8a73dff","slug":"gold-ends-lower-on-sluggish-demand-silver-eases-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदी 300 रुपये हुई सस्ती, सोना भी लुढ़का ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
चांदी 300 रुपये हुई सस्ती, सोना भी लुढ़का
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 28 Aug 2014 08:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक स्तर पर मांग घटने से घरेलू सराफा बाजार में चांदी 300 रुपये सस्ती होकर 42,700 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिकी। वहीं, विदेशी बाजारों में तेजी के बावजूद घरेलू खरीदारी सुस्त रहने से सोने के भाव भी 85 रुपये नरम पड़कर 28,175 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए।
विज्ञापन
सराफा कारोबारियों का कहना है कि ऊंचे भाव के चलते ज्वेलर्स और खुदरा व्यापारी सोने की खरीदारी से दूरी बनाए हुए हैं। हालांकि, विदेशी बाजारों में मजबूती रही। सिंगापुर में सोने के भाव 0.3 फीसदी चढ़कर 1,284.83 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज किए गए।
विज्ञापन
घरेलू बाजार में हालांकि सोने की आठग्रामी 24,600 रुपये प्रति पर स्थिर रही। चांदी सिक्कों के भाव में भी स्थिरता बनी रही। चांदी सिक्का लिवाली के भाव 74,000 और बिकवाली के भाव 75,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
विज्ञापन