फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gold drops for fourth day

सोना खरीदने का सुनहरा मौका, बड़ी गिरावट

Thu, 27 Mar 2014 05:33 PM IST
Updated Thu, 27 Mar 2014 05:33 PM IST
विज्ञापन
gold drops for fourth day
मांग में नरमी के बीच थोक बाजार में बिकवाली रहने से घरेलू सराफा बाजार में सोना लगातार चौथे सत्र कमजोर हुआ। सोने के भाव 230 रुपए फिसलकर 29,350 रुपए प्रति दस ग्राम पर आए।
विज्ञापन


चांदी में लगातार नौवें दिन गिरावट रही और यह 550 रुपये लुढ़क कर 43,400 रुपये प्रति किलो के स्तर पर रही।

सराफा बाजार के कारोबारियों का कहना है कि रुपये की मजबूती से सोने-चांदी के भाव पर लगातार दबाव पड़ रहा है। थोक व्यापारी माल बेचने पर जोर दे रहे हैं।

विदेशी बाजारों में भी सराफा कमजोर

gold drops for fourth day

दूसरी ओर, अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मजबूती के संकेतों से मांग घटने की आशंका में विदेशी बाजारों में भी सराफा कमजोर बना हुआ है। वहीं, निवेशक कमजोर बुलियन से अपने फंड मजबूत इक्विटी में हस्तांतरित कर रहे हैं।

लंदन में सोने के भाव 0.87 फीसदी गिरकर 1,294.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गए और चांदी 0.33 फीसदी नीचे 19.67 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिक्कों के भाव पर भी असर

gold drops for fourth day

घरेलू सराफा बाजार में सोने-चांदी में गिरावट का असर सिक्कों के भाव पर भी लगातार पड़ रहा है। सोने की आठग्रामी गिन्नी 100 रुपए उतरकर 24,900 रुपए प्रति के भाव पर बिकी।

चांदी सिक्कों में भी 1,000 रुपए की गिरावट रही और सिक्का लिवाली भाव 81,000 और बिकवाली 82,000 रुपए प्रति सैकड़ा दर्ज किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed