फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gold down by rs 325; silver plunges rs 490 on sluggish demand

सोना हुआ नरम, 310 रुपये की गिरावट

Wed, 12 Jun 2013 07:26 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Wed, 12 Jun 2013 07:26 PM IST
विज्ञापन
gold down by rs 325; silver plunges rs 490 on sluggish demand

कारोबारी मांग में गिरावट से घरेलू सराफा बाजार में सोने के भाव 310 रुपये गिरकर 28,190 रुपये प्रति दस ग्राम रह गए।

विज्ञापन


औद्योगिक मांग में आई मंदी से चांदी भी 490 रुपये सस्ती हो गई और यह 44,200 रुपये प्रति किलो पर दर्ज की गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का कारोबार दो सप्ताह के निचले स्तर पर रहा। अमेरिकी फेड रिजर्व द्वारा और अधिक राहत पैकेज देने से दूरी बनाए जाने की अटकलों ने सराफा बाजार में निवेशकों का सेंटीमेंट कमजोर किया।


सिंगापुर में सोना 0.3 फीसदी गिरकर 1,374.81 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। मंगलवार को भाव गत 23 मई के बाद के निचले स्तर 1,366.19 डॉलर प्रति औंस पर आ गए थे।

घरेलू बाजार में सोने और चांदी में गिरावट के अलावा आठग्रामी गिन्नी भी 100 रुपये सस्ती होकर 24,300 रुपये प्रति रह गई।

चांदी साप्ताहिक वायदा 550 रुपये कमजोर होकर 43,490 रुपये प्रति किलो रह गया। चांदी के सिक्के में स्थिरता रही। चांदी सिक्का लिवाली 79,000 और बिकवाली 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed