फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gold down by rs 200 on sustained selling weak global cues

सोना 31 हजार से नीचे

Thu, 10 Jan 2013 08:24 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Thu, 10 Jan 2013 08:24 PM IST
विज्ञापन
gold down by rs 200 on sustained selling weak global cues
कमजोर वैश्विक रुझानों के साथ स्थानीय बाजार में स्टाकिस्टों की बिकवाली के दबाव में सोना 200 रुपये की गिरावट लेकर 31 हजार के नीचे 30,840 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। औद्योगिक मांग में कमी आने से चांदी के भाव में भी 200 रुपये की गिरावट रही और भाव 57,900 रुपये प्रति किलो पर दर्ज किए गए।
विज्ञापन


विदेशी बाजारों में सराफा धातुओं का कारोबार दबाव में रहा। न्यूयार्क में सोने के भाव 2.80 डॉलर गिरकर 1,658 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज किए गए। जबकि चांदी के भाव 0.16 डॉलर घटकर 30.36 डॉलर प्रति औंस पर रहे। कारोबारियों का कहना है कि ऊंची कीमतों के चलते मांग में कमी है। इसका असर कारोबारी धारणा पर भी पड़ रहा है।

विज्ञापन


इधर, वैश्विक सेंटीमेंट का असर घरेलू सराफा बाजार पर भी देखा गया। सोने के भाव 31 हजार रुपये से नीचे उतर गए। 99.9 सोना 200 रुपये गिरकर 30,840 रुपये प्रति दस ग्राम पर रह गया। सोने का सिक्का 50 रुपये कमजोर पड़कर 25,400 रुपये प्रति रह गया। चांदी भी 200 रुपये गिरकर 57,900 रुपये प्रति किलो पर रह गई। चांदी सिक्के के भाव में भी 1,000 रुपये प्रति सैकड़ा की नरमी आई। चांदी सिक्का लिवाली 79,000 रुपये और बिकवाली 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed