सोना 31 हजार से नीचे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी बाजारों में सराफा धातुओं का कारोबार दबाव में रहा। न्यूयार्क में सोने के भाव 2.80 डॉलर गिरकर 1,658 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज किए गए। जबकि चांदी के भाव 0.16 डॉलर घटकर 30.36 डॉलर प्रति औंस पर रहे। कारोबारियों का कहना है कि ऊंची कीमतों के चलते मांग में कमी है। इसका असर कारोबारी धारणा पर भी पड़ रहा है।
इधर, वैश्विक सेंटीमेंट का असर घरेलू सराफा बाजार पर भी देखा गया। सोने के भाव 31 हजार रुपये से नीचे उतर गए। 99.9 सोना 200 रुपये गिरकर 30,840 रुपये प्रति दस ग्राम पर रह गया। सोने का सिक्का 50 रुपये कमजोर पड़कर 25,400 रुपये प्रति रह गया। चांदी भी 200 रुपये गिरकर 57,900 रुपये प्रति किलो पर रह गई। चांदी सिक्के के भाव में भी 1,000 रुपये प्रति सैकड़ा की नरमी आई। चांदी सिक्का लिवाली 79,000 रुपये और बिकवाली 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर रहा।