{"_id":"c8deced4-7c27-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"gold-dips-below-rs-30k-mark-down-by-rs-480-on-weak-global-cues","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना 30 हजार के नीचे, 480 रुपये धराशायी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सोना 30 हजार के नीचे, 480 रुपये धराशायी
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 21 Feb 2013 06:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय सराफा बाजार में आई मंदी का असर घरेलू बाजार पर भी दिखाई दिया। वैश्विक बाजारों में भाव कमजोर होने के साथ ही स्थानीय सराफा बाजार में स्टॉकिस्टों ने तगड़ी बिकवाली की, जिसके चलते सोने के भाव 480 रुपये फिसलकर 30 हजार के स्तर से नीचे 29,720 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए। चांदी की कीमतों में भी 1,250 रुपये की भारी गिरावट आई और भाव 54,550 रुपये प्रति किलो रह गए।
विज्ञापन
घरेलू सराफा कारोबारियों का कहना है कि विदेशी बाजारों में सोने के भाव जुलाई के बाद के निचले स्तर पर आ गए, जिसके चलते घरेलू बाजार में स्टॉकिस्टों ने तगड़ी बिकवाली की। सिंगापुर में सोने के भाव 0.6 फीसदी गिरकर 1,555.55 डॉलर प्रति औंस पर आ गए। यह गत 12 जुलाई के बाद का सबसे निचला स्तर है। जबकि, चांदी के भाव 0.3 फीसदी लुढ़ककर 28.47 डॉलर प्रति औंस रह गए।
विज्ञापन
कारोबारियों का कहना है कि वैश्विक सुस्ती के अलावा स्थानीय स्तर पर खत्म हो रहे शादी-ब्याह के सीजन के चलते मांग में भी कमी आई है। निवेशकों ने इक्विटी बाजार में हुए नुकसान की भरपाई के लिए सराफा में बिकवाली की। आने वाले दिनों में कारोबारी माहौल और कमजोर होने के संकेत हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को घरेलू बाजार में सोना 480 रुपये की बड़ी गिरावट लेकर 29,720 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी 1,250 रुपये फिसलकर 54,550 रुपये प्रति किलो रह गई। सोने की गिन्नी के भाव 150 रुपये टूटकर 25,150 रुपये प्रति रह गए। चांदी सिक्के के भाव में भी 1,000 रुपये प्रति सैकड़ा की गिरावट रही। चांदी सिक्का लिवाली 78,000 और बिकवाली 79,000 रुपये प्रति सैकड़ा रहे।