फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Gold dips below Rs 26,000; hits over 3 mth low on global cues

सोने में तीन माह की सबसे बड़ी गिरावट, खरीदने का अच्छा मौका

Sat, 14 Nov 2015 09:23 AM IST
Updated Sat, 14 Nov 2015 09:23 AM IST
विज्ञापन
Gold dips below Rs 26,000; hits over 3 mth low on global cues

ग्लोबल बाजार में नरमी और घरेलू स्तर पर ज्वेलरों की ओर से मांग में कमी से सोने के भाव तीन माह के निचले स्तर पर आ गए। शुक्रवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोने का भाव 300 रुपये की गिरावट के साथ 26,000 रुपये के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे 25,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

विज्ञापन


सिक्का निर्माताओं और औद्योगिक मांग घटने से सोने के साथ ही चांदी में भी बड़ी गिरावट दिखी। चांदी 500 रुपये घटकर 34,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

विज्ञापन


चांदी भी लुढ़की

Gold dips below Rs 26,000; hits over 3 mth low on global cues

सोने की अठग्रामी गिन्नी में भी 100 रुपये की गिरावट रही और भाव घटकर 22,200 रुपये पर आ गए। चांदी सिक्के में हजार रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इससे सिक्के का लिवाली भाव 47,000 रुपये और बिकवाली भाव 48,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर आ गया।


विदेशी बाजारों में भी सोने में नरमी रही। सिंगापुर में सोना 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 1,080.40 रुपये प्रति औंस पर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed