सोने की कीमतों में हलचल, जानिए भाव?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी बाजारों में मजबूती के बीच स्थानीय स्तर पर त्योहारी मांग बढ़ने से घरेलू सराफा बाजार में लगातार चौथे सत्र सोने में तेजी आई। घरेलू बाजार में सोना 125 रुपये बढ़कर 28,525 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।
वहीं, औद्योगिक मांग बढ़ने से चांदी के भाव भी 100 रुपये उछलकर 45,000 रुपये प्रति किलो हो गए।
बाजार में बढ़ी मांग
सराफा कारोबारियों का कहना है कि त्योहारी सीजन की मांग पूरी करने के लिए ज्वेलर्स और रिटेलरों की तरफ से खरीदारी बढ़ने और विदेशी बाजारों में मजबूती से सोने की कीमतों में तेजी आई। सिंगापुर में सोने के भाव 1,293.75 डॉलर से बढ़कर 1,294.35 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए।
घरेलू बाजार में सोने की आठग्रामी गिन्नी 100 रुपये बढ़कर 24,800 रुपये प्रति पर बिकी। हालांकि, चांदी सिक्कों में स्थिरता रही। चांदी सिक्का लिवाली भाव 77,000 और बिकवाली 78,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।