{"_id":"0367b71e-28c2-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"gold-demand-increases-as-dhanteras-arrives","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस को लेकर सोने की मांग बढ़ी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
धनतेरस को लेकर सोने की मांग बढ़ी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 07 Nov 2012 03:33 PM IST
विज्ञापन
धनतेरस (12 नवंबर) का दिन सोने और चांदी की खरीदारी के लिए शुभ मानी जाती है। यही वह मौका है जब सोने के सिक्कों को खरीदकर धर्म और अर्थ दोनों कमा सकते हैं। आईसीआईसीआई बैंक ने प्योर गोल्ड स्कीम लॉन्च की है। इसमें 24 कैरेट का सोना खरीदने पर 3-8 फीसदी तक छूट मिलेगी। वहीं पीएनबी और ऑरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स 3-6 फीसदी तक छूट दे रहे हैं।
विज्ञापन
वैसे भी भारत में सोना खरीदने, पहनने और सहेजने का चलन वैदिक काल से ही है। सोने का कद दुनिया के किसी भी देश की मुद्रा पर भारी है। आपके पास पड़ी किसी देश की विदेशी मुद्रा किसी दूसरे देश में न चल पाए, लेकिन आगर आपके पास सोना है तो उसे कहीं भी किसी भी विदेशी मुद्रा में बदला जा सकता है।
विज्ञापन
सोने के आभूषण की खरीदारी में हॉलमार्क का निशान जरूर देखें। इस निशान के आधार पर यह स्पष्ट होगा कि आभूषण में कितना शुद्ध सोना है। शुद्ध सोने का पैमाना कैरेट में 24 कैरेट होता है। 24 कैरेट को अगर एक हजार का आंकड़ा माना जाए तो 23 कैरेट में सोना 958 बैठती है। इसी आधार सोने हॉलमार्क में गहने के ऊपर हॉलमार्क का तिकोना लोगो और अंक उकेरा होता है।
विज्ञापन
शुद्धता के हिसाब से दिया जाने वाला अंक
23 कैरेट--958
22 कैरेट--916
21 कैरेट--875
18 कैरेट--750
17 कैरेट--708
14 कैरेट--585
9 कैरेट--375