{"_id":"ab15f87062cf0140ba9ba449b4834341","slug":"gold-demand-in-india-down-day-by-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में घट रही है सोने की मांग, क्यों?","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
देश में घट रही है सोने की मांग, क्यों?
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 21 May 2014 03:18 PM IST
विज्ञापन
देश भर में सोने की मांग लगातार घटती जा रही है। एक समय लोगों की पसंद हुआ करता था पर अचानक अब क्यों घटने लगी है, सोने की मांग।
विज्ञापन
सोने के आयात पर सख्ती और इंपोर्ट ड्यूटी की मार से देश में सोने की मांग घट गई है। इस साल जनवरी से मार्च के दौरान सोने की मांग 26 फीसदी गिरकर 190.3 टन रह गई है।
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट के अनुसार, स्वर्ण आभूषणों की मांग भी इस दौरान पिछले साल के 159.5 टन से 9 फीसदी घटकर 145.6 टन रह गई है।
कमजोर रुपये और चालू खाते के घाटे पर अंकुश लगाने के लिए यूपीए सरकार ने सोने पर 10 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी लगाने के साथ-साथ कई तरह की पाबंदियां लगा दी थीं।
विज्ञापन