फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gold demand high in festival season

त्यौहारी सीजन में बढ़ी सोने की मांग, जानिए भाव

Wed, 06 Aug 2014 06:45 PM IST
Updated Wed, 06 Aug 2014 06:45 PM IST
विज्ञापन
gold demand high in festival season

त्योहारी सीजन की मांग को पूरा करने के लिए ज्वेलर्स और खुदरा कारोबारियों की तरफ से खरीदारी तेज करने से घरेलू सराफा बाजार में सोना 110 रुपये मजबूत होकर 28,500 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

विज्ञापन


विदेशी बाजारों में आई तेजी का भी सोने के भाव पर सकारात्मक असर हुआ। हालांकि, औद्योगिक खरीदारी का समर्थन नहीं मिलने से चांदी 950 रुपये लुढ़क कर 44,050 रुपये प्रति किलो पर आ गई।
विज्ञापन

विदेशों में बढ़ी सोने की मांग

gold demand high in festival season

सराफा कारोबारियों का कहना है कि त्योहारी मांग बढ़ने का असर सोने की कीमतों पर देखा गया। दूसरी ओर, विदेशी बाजारों में तेजी और रुपये के मुकाबले डॉलर में मजबूती से सोने का आयात महंगा हुआ, जिसका असर स्थानीय स्तर पर कीमतों पर देखा गया। सिंगापुर में सोने के भाव 0.3 फीसदी ऊपर 1,292.26 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए।

सोने की गिन्‍नी हुई महंगी

gold demand high in festival season

घरेलू बाजार में सोने की कीमतों आई तेजी का असर सिक्के के भाव पर भी हुआ। सोने की आठग्रामी गिन्नी 100 रुपये बढ़कर 24,800  रुपये प्रति हो गई। हालांकि, चांदी सिक्कों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। चांदी सिक्का लिवाली भाव 77,000 और बिकवाली भाव 78,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed