फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gold can decline by 24,500 rupees

दिसंबर तक 24,500 रुपए तक पहुंच जाएगा सोने का भाव

Mon, 03 Nov 2014 09:02 AM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Mon, 03 Nov 2014 09:02 AM IST
विज्ञापन
gold can decline by 24,500 rupees
दिसंबर तक सोने का भाव गिरकर 24,500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ सकता है। विश्लेषकों का मानना है कि डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत अगर समान स्तर पर रहती है तो सोने की कीमत में गिरावट आएगी।
विज्ञापन


मोतीलाल ओसवाल में एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटीज) किशोर नारने ने बताया कि हमें उम्मीद है कि अगर रुपये की कीमत इसी स्तर पर रही तो दिसंबर तक सोने का भाव 24,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ सकता है।
विज्ञापन


हमें लगता है कि अगले 2-3 सप्ताह सोने की कीमतों में मजबूती रहेगी, इसके बाद मध्य या दिसंबर अंत तक इसकी कीमतों में गिरावट आएगी। शनिवार को एमसीएक्स में सोने की कीमत 26,143 रुपये प्रति 10 ग्राम थी और अंतररार्ष्र्टीय बाजार में इसकी कीमत 1,173.30 डॉलर प्रति औंस थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारने ने कहा कि सोने की कीमत में गिरावट का मुख्य कारण अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुधार है। उन्होंने कहा कि वहां की अर्थव्यवस्था सुधरने से ब्याज दरों में बढ़ोतरी होगी जिससे डॉलर में और मजबूती आएगी और सोने पर दबाव बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि साल के आखिर में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना के 1,080 से 1,120 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर रहने की संभावना है।

कॉम्ट्रेंड्ज रिसर्च के निदेशक जी त्यागराजन की राय भी लगभग इसी तरह की है। उनका मानना है कि रुपये की कीमत अगर 61 के दायरे में रही तो दिसंबर के आखिर में सोने का भाव 25 हजार से 25,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रह सकती है।


उनका मानना है कि सोने की कीमत में अगर और गिरावट आई तो इसके उत्पादन को कम करके कीमत को थामने की कोशिश हो सकती है।

एंजल ब्रोकिंग के एसोसिएट डायरेक्टर (कमोडिटीज) नवीन माथुर का मानना है कि अमेरिका में अर्थव्यवस्था सुधरने से ब्याज दरें बढ़ने की संभावना, कच्चे तेल में मंदा, मजबूत डॉलर के बीच सोने की कीमत पर दबाव रहेगा। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed