अब सोना-चांदी होगा और सस्ता, जानिए क्यों?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोना-चांदी दोनों ही और सस्ते होने जा रहे हैं। सरकार के एक निर्णय के चलते सोने की कीमतों में और अधिक कमी आने वाली है।
दूसरे देशों से सोना मंगाए जाने को लेकर सरकार ने निर्णय लिया है। इस निर्णय से घरेलू स्तर पर सोने की कीमतों में कमी आएगी। वहीं सोने की कालाबाजारी रोकने में कमी मिलेगी।
व्यापारियों के लिए बाहर से सोना लाना हुआ सस्ता
सरकार ने सोना और चांदी के आयात मूल्यों को कमी की है। सोना के आयात मूल्य 24 डॉलर घटाकर 421 डॉलर प्रति दस ग्राम कर दिया गया है।
वहीं, चांदी का आयात मूल्य 50 डॉलर घटकर 644 डॉलर प्रति किलोग्राम हो गया है। अभी देश में सोने की कीमत 29,300 रुपए 10 ग्राम के स्तर पर चल रही है। वहीं चांदी की कीमत भी 43,500 रुपए प्रति किलो के स्तर पर है।
सरकार ने जारी की अधिसूचना
वित्त मंत्रालय ने बताया कि इस संबंध में केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड ने अधिसूचना जारी कर दी है। इससे पिछले पखवाडे़ में सोना का आयात मूल्य 445 डॉलर प्रति दस ग्राम और चांदी का आयात मूल्य 694 डॉलर प्रति किलोग्राम तय किया गया था।