फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gold and silver prices rise

सोने-चांदी में मजबूती का रुख

Tue, 20 Nov 2012 10:16 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 20 Nov 2012 10:16 PM IST
विज्ञापन
gold and silver prices rise

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी और घरेलू स्तर पर रुपये की कमजोरी से दिल्ली सराफा बाजार में सोना 250 रुपये चढ़कर 32,450 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया और चांदी 600 रुपये उछल कर 62,000 रुपये प्रति किलो रही। विदेशों से मिली खबरों के अनुसार लंदन में सोने के भाव 1,732.59 डॉलर प्रति औंस रहे। पिछले कारोबारी दिवस में यह 1,733.10 डालर प्रति औंस तक चढ़ गए थे। अमेरिका में सोने का वायदा 1,733.10 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


कारोबारियों के अनुसार अमेरिका की वित्तीय हालत को देखते हुए निवेशकों ने बाजार से दूरी बनाई है। आने वाले दिनों में सोने के भाव में गिरावट रहने के आसार है। इसके भाव 1,670 डालर प्रति औंस तक लुढ़क सकते हैं। चांदी के भावों में भी तेजी का रुख रहा। कारोबार के दौरान सफेद धातु के दाम चढ़कर 33.13 डॉलर प्रति औंस पर रहे।
विज्ञापन


स्थानीय सराफा बाजार में कारोबार दोनों कीमती धातुओं ने मजबूती दिखाई। डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी चल रही है, जिससे सोने के भाव ऊंचे बने हुए हैं। स्थानीय सराफा कारोबार में सोने के दाम 32,200 रुपये से 250 रुपये बढ़कर 32,450 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चांदी के भाव 61,400 रुपये से 600 रुपये की बढ़त के साथ 62,000 रुपये प्रति किलो बोले गए। चांदी की तेजी से कारोबार के दौरान सिक्का लिवाली और बिकवाली में भी मजबूती देखी गई। इनके भाव 79,000-80,000 रुपये प्रति सैंकड़ा पर रहे। गिन्नी के भाव 25,550 रुपये प्रति पर बोले गए। कारोबारियों का कहना है कि रुपये में डॉलर के मुकाबले कमजोरी से कीमती धातुओं के भाव बढ़ रहे हैं। हालांकि बाजार में ग्राहकी नहीं है। माल का उठाव नहीं हो रहा है। सोने के दामों में तेजी आने के आसार है। स्थानीय सराफा बाजार में कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed