फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gold and silver price hike once again

सोना हुआ महंगा, चांदी के दाम भी बढ़े

Thu, 03 Apr 2014 07:56 PM IST
Updated Thu, 03 Apr 2014 07:56 PM IST
विज्ञापन
gold and silver price hike once again
चार दिनों की गिरावट के बाद बृहस्पतिवार को सराफे की कीमतों में तेजी लौटी। घरेलू सराफा बाजार में चांदी की कीमत 530 रुपये मजबूत होकर 43,930 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
विज्ञापन


औद्योगिक व सिक्का निर्माताओं की मांग से चांदी की कीमतों को समर्थन मिला। वहीं, सोना 100 रुपये की रिकवरी के साथ 29,350 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।
विज्ञापन

अमेरिका में भी बढ़ा सोना

gold and silver price hike once again

हालांकि सोने की आठग्रामी गिन्नी 24,900 रुपये प्रति पर स्थिर रही। चांदी सिक्कों में 1,000 रुपये की तेजी आई। चांदी सिक्का लिवाली भाव 81,000 और बिकवाली 82,000 रुपये प्रति सैकड़ा हो गए।
 
कारोबारियों का कहना है कि विदेशी बाजारों में मजबूती के साथ-साथ स्थानीय बाजार में निचले भाव पर खरीदारी रहने से कीमतों में तेजी का रुख रहा। सिंगापुर में सोना 0.3 फीसदी ऊपर 1,293.36 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी 0.2 फीसदी बढ़कर 20.02 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed