फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gold and silver price effected marriage

शादी-ब्याह ने बढ़ाए सोने और चांदी के भाव

Tue, 26 Nov 2013 05:48 PM IST
एजेंसी/दिल्ली
एजेंसी/दिल्ली Updated Tue, 26 Nov 2013 05:48 PM IST
विज्ञापन
gold and silver price effected marriage

शादी-ब्याह की मांग के चलते घरेलू सराफा बाजार में सोने के भाव 575 रुपये उछलकर 31,625 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए। विदेशी बाजारों में मजबूती का असर भी घरेलू कीमतों पर दिखाई दिया।

विज्ञापन


दूसरी ओर, ज्लेवरी निर्माताओं और औद्योगिक कंपनियों की मांग बढ़ने से चांदी के दाम 790 रुपये बढ़कर 45,790 रुपये प्रति किलो हो गए।

सराफा बाजार के कारोबारियों का कहना है कि शादी-ब्याह के सीजन में बढ़ती मांग के मद्देनजर थोक बाजार में निचले भाव पर खरीदारी का जोर रहा।

इससे कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी आई। दूसरी ओर, डॉलर के कमजोर होने से वैश्विक बाजारों में भी सोने-चांदी में मजबूती रही। सिंगापुर में सोने के भाव 0.6 फीसदी बढ़कर 1,258.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए।
विज्ञापन


इसके अलावा, निवेशकों ने कमजोर रहे इक्विटी मार्केट से अपने फंड बुलियन में स्थानांतरित किए। इसने कीमतों को और सपोर्ट किया।

घरेलू बाजार में सोने और चांदी के भाव में तेजी का असर सिक्कों की कीमतों पर पड़ा। घरेलू बाजार में सोने की आठग्रामी गिन्नी 100 रुपये ऊपर 25,300 रुपये प्रति पर बिकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि, चांदी सिक्कों में 1,000 रुपये प्रति सैकड़ा का उछाल आया। चांदी सिक्का लिवाली 85,000 और बिकवाली 86,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर दर्ज किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed