{"_id":"3df962f075365d08016dd682bf4189a6","slug":"gold-and-silver-price-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने और चांदी के दामों में आई गिरावट","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सोने और चांदी के दामों में आई गिरावट
एजेंसी/दिल्ली
Updated Tue, 19 Nov 2013 06:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी बाजारों में गिरावट और स्थानीय स्तर पर मांग सुस्त रहने से घरेलू सराफा बाजार में सोने के दाम 180 रुपये गिरकर 31,500 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए।
विज्ञापन
औद्योगिक और ज्वेलरी मांग कम रहने से चांदी के भाव भी 1,300 रुपये उतरकर 46,000 रुपये प्रति किलो पर दर्ज किए गए।
कारोबारियों का कहना है कि थोक बाजार और ज्वेलरी निर्माताओं की ओर से मांग नरम रहने का दबाव सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा।
इक्विटी बाजारों में तेजी के चलते वैश्विक बाजारों में भी गिरावट आई। सिंगापुर में सोने के भाव 0.4 फीसदी घटकर 1,270.97 डॉलर प्रति औंस पर आ गए। चांदी एक फीसदी घटकर 20.22 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई।
विज्ञापन
घरेलू बाजार में सोने-चांदी में गिरावट असर सिक्कों के भाव पर पड़ा। सोने की आठग्रामी गिन्नी 100 रुपये नरम पड़कर 25,200 रुपये प्रति पर बिकी। चांदी सिक्कों के भाव भी 1,000 रुपये घट गए।
विज्ञापन
सिक्का लिवाली 85,000 और बिकवाली 86,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर रहा।