फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gold and silver price down know what is rate

सोना हुआ सस्ता, जानिए आज के भाव

Sat, 05 Apr 2014 07:59 AM IST
Updated Sat, 05 Apr 2014 07:59 AM IST
विज्ञापन
gold and silver price down know what is rate

विदेशी बाजारों में नरमी और स्थानीय थोक बाजार में बिकवाली रहने से दिल्ली सराफा बाजार में सराफ की कीमतों में गिरावट रही। घरेलू बाजार में सोना 115 रुपए सस्ता होकर 29,235 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। वहीं, मांग कम रहने से चांदी भी 380 रुपए घटकर 43,550 रुपए प्रति किलो के भाव पर बिकी।

विज्ञापन


कारोबारियों का कहना है कि वैश्विक बाजार में कीमतों पर दबाव रहा। वहीं, घरेलू स्तर पर मांग कम रहने के बावजूद थोक बाजार में बिकवाली रही। इसके चलते सराफे के भाव कमजोर हुए। सिंगापुर में सोने के भाव 0.2 फीसदी उतरकर 1,284.27 डॉलर प्रति औंस पर आ गए।

विज्ञापन

सोने की गिन्‍नी 24,900 रुपए के भाव पर

gold and silver price down know what is rate

घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का असर सिक्कों के भाव पर नहीं पड़ा। सोने की आठग्रामी गिन्नी 24,900 रुपये प्रति के भाव पर स्थिर रही।

वहीं, चांदी सिक्का लिवाली भाव 81,000 और बिकवाली भाव 82,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर टिके रहे। चांदी का साप्ताहिक आपूर्ति वायदा भाव भी 355 रुपये उतरकर 42,975 रुपये प्रति किलो पर बोला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed